छात्रों ने औद्योगिक भ्रमण किया
रुड़की। बाबूराम डिग्री कालेज सालियर के छात्र-छात्राओं का एक दल औद्योगिक भ्रमण के लिए पल्लवी ज्योति, मानसी त्यागी, अक्षिता सैली और योगेश कश्यप के निर्देशन में लाठरदेवा हूण स्थित वायर निर्माता कंपनी फिनोलेक्स केबिल में गया। उन्हें तार निर्माण की जानकारी दी गई। कंपनी के कास्टिंग सीनियर मैनेजर अक्षय कौशिक, प्रोडक्शन प्लानिंग कंट्रोलर प्रदीप सिंह, सहायक प्रबन्धक इकराम खान, प्रशासनिक प्रबन्धक अक्षय प्रताप सिंह ने जानकारी दी। इस अवसर पर कालेज के प्रबन्ध निदेशक जलज गौड़, प्राचार्य डॉ. एनके शर्मा ने छात्र-छात्राओं को रोज कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित किया।
