आंबेडकर प्रतिमा वापस दिलाने की मांग

रुडकी। खानपुर के ब्राह्मणवाला गांव के लोगों ने लक्सर पहुंचकर एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पहले पुलिस गांव में स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई थी। उन्होंने प्रतिमा वापस दिलाने की मांग की है। एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्राह्मणवाला के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम गोपालराम बिनवाल से मिलकर बताया कि उनके गांव की एक खाली जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखी थी। गांव के दूसरे पक्ष ने इस पर विवाद किया था। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की थी। इसके बाद प्रतिमा को वहां से हटवाकर ग्रामीणों के पास रखवा दिया गया था। आधी रात के समय भारी संख्या में पुलिसकर्मी दोबारा गांव पहुंचे थे और प्रतिमा को साथ ले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *