रुड़की में भारतीय स्टेट बैंक का कर्मी लापता
रुड़की। भारतीय स्टेट बैंक का एक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों को कर्मी की बाइक गंगनहर पटरी के पास लावारिस हालत में मिली है। फोन नंबर बंद आ रहा है। पुलिस ने बैंक के कर्मियों से जानकारी जुटा घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है। आखिरी बार दो लोगों का कॉल आने की बात परिजनों ने बताई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर निवासी विक्रम सैनी (40) भारतीय स्टेट बैंक रुड़की शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। परिजनों के अनुसार विक्रम रविवार को शाम छह बजे के आसपास बाइक लेकर घर से निकले थे और फिर वापस घर नहीं लौटे। परिजनों को चिंता सताने लगी तो उन्होंने विक्रम की अपने स्तर से तलाश शुरू कर दी। वही विक्रम के लापता होने की सूचना भी परिजनों ने ग्रामीणों और परिचितों तक पहुंच दी।
