गंगा घाट पर चोरी की योजना बना रहे छह दबोचे
हरिद्वार। शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि नए संजय पुल के पास कुछ संदिग्ध बैठे थे। आरोप है कि वह चोरी की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने अपना नाम सागर निवासी हरिपुर कलां सूरजपुर कालोनी रायवाला, राजन वर्मा निवासी फतेहगंज फरीदपुर जिला बरेली यूपी, विक्की निवासी खड़खड़ी बताया। उधर, शिव पुल के नीचे मौजूद आदित निवासी ग्राम राजपुर थाना सबौर पटना बिहार, किशन निवासी ग्राम ढबुआ थाना ढबुआ फरीदाबाद हरियाणा, दीपक निवासी ग्राम नजराना थाना छज्लेट मुरादाबाद को पकड़ा गया। सभी के कब्जे से कटर ब्लेड बरामद हुए।
चाकू के साथ दो धरे
हरिद्वार। अलग-अलग क्षेत्रों में चाकू के साथ दो लोगों को पकड़ लिया गया। एसएसआई मुकेश थलेड़ी ने बताया कि रेलवे कॉलोनी की तरफ जा रहे मार्ग पर राजकुमार निवासी झुग्गी झोपड़ी लकड़ी वाला पुल के नीचे सहारनपुर को चाकू के साथ पकड़ा। उधर, एसओ सिडकुल नरेश राठौड़ ने बताया कि आन्नेकी पुल के पास से ओमी निवासी हेत्तमपुर रोशनाबाद को चाकू के साथ पकड़ा गया।
