नगर निगम बोर्ड के नेता प्रतिपक्ष ने भेजा कांग्रेस नेताओं को मानहानि नोटिस

हरिद्वार

नगर निगम बोर्ड में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डु ने दो कांग्रेस नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। सुनील अग्रवाल ने कहा कि कोर्ट खुलते ही मानहानि का केस दायर करेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कनखल में एक कार में शराब पकड़े जाने पर कांग्रेस नेताओं ने कार को उनकी बताते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इससे उनके मान सम्मान और राजनीतिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। दोनो कांग्रेस नेता इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, अन्यथा वे कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *