राजस्थान की महिला यात्री के गले से चेन झपटी
हरिद्वार। राजस्थान के साकेत कॉलोनी वैशाली नगर अजमेर निवासी दयाल प्रियानी अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। वापसी के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन में सवार हो रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी के गले से सोने सोने की चेन निकाल ली गई। ट्रेन में सवार होने के बाद ही महिला को घटना का पता चला। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि यात्री की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
