एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का आगाज 

कोटद्वार

राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। शिविर का शुभांरभ विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल, प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल, पार्षद अनिल रावत, शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार पंथवाल सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वंयसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सुनील प्रकाश मधवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्र-छात्राओं में समाज सेवा का भाव जागृत होता है। उन्होंने देश व समाज में फैली हुई कुरीतियों को मिलकर समाप्त करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल ने स्वंयसेवियो को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासित होकर हम अपने जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार बुड़ाकोटी, सुनीता देवी, राजेन्द्र भण्डारी, सुनील रावत, अरविन्द्र कुमार वर्मा, नीरज कमल, दीवान सिंह रावत, मनोज रावत, केके वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *