इंसाफ की मांग को लगाए पोस्टर

रुड़की

चार माह पहले एक निजी स्कूल में बच्चे की पिटाई के बाद उसकी मौत होने के मामले में कई जगहों पर पोस्टर लगाकर परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए मदद मांगी गई। इन पोस्टरों को लेकर मामला चर्चा में बना रहा। चार माह पहले एक स्कूल में छात्र की पिटाई गई थी। आरोप था कि कॉलेज प्रबंधक की पिटाई से बच्चे की मौत हुई। पुलिस ने अभिभावक की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। बाद में आरोपी जमानत पर रिहा हुआ। मामले को लेकर कुछ पोस्टर शनिवार सुबह सार्वजनिक स्थलों और ईदगाह के समीप चस्पा किए गए। इनमें अपील की गई कि आरोपी प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई में लोग मदद करें। बच्चे के अभिभावक सुफियान और काफियान का आरोप है कि आरोपी को राजनैतिक संरक्षण मिला हुआ है। इसी वजह से उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *