परशुराम अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया

रुड़की

भगवान श्रीपरशुराम के अवतरण दिवस पर भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से हवन किया गया। सात मई को परशुराम शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। भगवान परशुराम भवन में धूमधाम से अवतरण दिवस कार्यक्रम मनाया गया। भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सब के आराध्य हैं। उनका अवतरण दिवस सभी सनातन धर्म प्रेमियों को मनाना चाहिए। ब्राह्मण समाज के संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि सभी को धर्म के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। भगवान परशुराम सभी सनातन धर्म प्रेमियों के भगवान हैं। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय ब्राह्मण समाज एवं जनपदीय ब्राह्मण समाज पंडित मदन मोहन मालवीय, भगवान परशुराम से जुड़े कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित करता रहा है। महामंत्री अरुण शर्मा, संरक्षक ऋषि पाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम आवतरण दिवस के उपलक्ष में सात मई को भव्य शोभायात्रा रुड़की नगर में निकाली जाएगी। जिसमें आसपास क्षेत्र से भी लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर अरुण शर्मा, प्रमोद शर्मा, विनोद शर्मा, अंकित शर्मा, गौरव रतन, आचार्य रोहित शर्मा, आचार्य सागर शर्मा, अमरीश शर्मा, रामानंद शर्मा, दीपा कौशिक, विनय शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, आचार्य ओम शास्त्री, बिट्टू शर्मा, नमन कौशिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *