ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

रुड़की

ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई दुर्घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। देर शाम बुजुर्ग को परिजनों ने सुपुर्द ए खाक कर दिया। सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र के टोड़ा कल्याणपुर निवासी अब्दुल गफ्फार (60) बुधवार सुबह गांव के रेलवे ट्रैक के पास टहल रहे थे। इस बीच ट्रेन की चपेट में आकर अब्दुल गफ्फार की मौत हो गई। ग्रामीणों से इसकी सूचना अब्दुल गफ्फार के परिजनों तक पहुंचाई। जिसके बाद ट्रेन दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामे की लिखापढ़ी कर शव को कब्जे में लिया। अचानक हुई दुर्घटना से अब्दुल गफ्फार के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हुई है। पंचनामे के बाद बुजुर्ग के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *