भाजपाइयों ने मनाया पोषण दिवस 

ऋषिकेश

डोईवाला में भाजपाइयों ने सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत पोषण दिवस मनाया। विभिन्न जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार के पैकेट वितरित किए गए। मंगलवार को डोईवाला में भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भाजपाइयों ने पोषण दिवस मनाया। कार्यक्रम में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर पौष्टिक आहार के पैकटों का वितरण भी किया गया। मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। कोरोनाकाल में भी उन्होंने अपने सेवा कार्यों से अलग छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुसुम सिद्धू और कार्यक्रम संयोजक आशा सेमवाल ने आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी, पंकज शर्मा, सभासद राजेश भट्ट, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, राकेश डोभाल, उधम सिंह सोलंकी, सोनू गोयल, आरती लेखडा, रोहित क्षेत्री, मनीष यादव, संतोषी बहुगुणा, मनमोहन नौटियाल, प्रकाश कोठारी, शेखर कश्यप, मुकेश, नितिन बर्थवाल, पंकज बहुगुणा, दीपक नेगी, पूनम कंडवाल, लक्ष्मी गुसाईं, माया रावत, बबीता चौहान, सरिता रावत, पूनम रावत, शोभा डोभाल आदि उपस्थित रहे। उधर, माजरी मंडल में भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाद्य पैकटों का वितरण किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष राजकुमार राज, प्रताप सिंह, जरनैल सिंह, सुमनलता, श्याम सिंह, दिनेश वर्मा, हरजिंदर सिंह, धर्मेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *