खंड शिक्षा अधिकारी को दी भावभीनी विदाई 

विकासनगर

खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर पंकज शर्मा को श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर की ओर से विदाई दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज शर्मा पदोन्नत होने के बाद डायट के प्रधानाचार्य बड़कोट में तैनात हुए हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य गुरुरामराय इंटर कालेज डॉ. रविंद्र सैनी ने कहा कि खंड शिक्षाधिकारी का कार्यकाल सराहनीय रहा। इस दौरान शर्मा ने शिक्षक समाज को काफी सहयोग दिया। उनके कार्यकाल को हमेशा याद रखा जायेगा। इस मौके पर अनुनाद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता रावत ने कहा कि बीईओ शर्मा ने हमेशा शिक्षण संस्थाओं के उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग दिया। शिक्षक समाज के कल्याण के लिए कार्य किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज शर्मा ने कहा कि उन्हें सभी का सहयोग मिला। जिसके बल पर ही उन्होंने अपने कार्य को अच्छा करने की कोशिश की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने प्रतीक चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर आशाराम वैदिक इंटर कालेज के सेनि अनिल गुप्ता, शिक्षाविद् एसपी सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके आलोक बिजल्वाण, हेमा बिष्ट, जयंत कुमार, दीपक रावत, आशीष कण्डवाल, सुरेन्द्र मदान,सत्यपाल, इनायत अली,मुकेश कुमार, अर्चना रावत, राजेश कुमार, धारा सिंह,रितू डबराल, श्याम लाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *