स्वामी जनार्दनाचार्य महाराज की 25वीं पुण्य तिथि मनायी

ऋषिकेश।

तीर्थनगरी ऋषिकेश में राजीव लोचन आश्रम के संस्थापक स्वामी जनार्दनाचार्य महाराज की 25वीं पुण्य तिथि मनायी गई। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि संतों ने समाज को सदैव प्रेरणा देने का कार्य किया है। मंगलवार को पुराना बस अड्डा मार्ग पर राजीव लोचन आश्रम में स्वामी जनार्दनाचार्य महाराज की पुण्य तिथि पर सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। आश्रम परिसर में हवन अनुष्ठान में संतों और महाराज के अनुयायियों ने आहूति दी। आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी हयग्रीवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में आयोजित संत समागम गोष्ठी में महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज, विष्णु दास महाराज, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत सुरेश दास, महंत स्वामी गोपालाचार्य ने विचार रखे। कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी जनार्दनाचार्य महाराज जीवन पर्यंत सनातन संस्कृति के उत्थान और समाजसेवा से जुड़े कार्य करते रहे। आदर्श संत के रूप में खुद को स्थापित कर गुरु और शिष्य की परंपरा को सदैव आगे बढ़ाया है। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर अभिषेक शर्मा, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *