चिकित्सा शिविर में किया उपचार
रुड़की। संस्था सेवा परमो धर्म की ओर से लगाए गए द्वितीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यवाह नितिन गर्ग, नगर संचालक जल सिंह, संजीव कुमार, मनोज वर्मा, पार्षद हेमा बिष्ट ने पहुंचकर सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा की संस्था समाजहित में अच्छा कार्य कर रही है। संस्था आगे भी इसी प्रकार समाजहित में अनेक कार्य करती रहेगी। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश बाटा, सचिन गुप्ता, शिवमंगल सिंह ने बताया कि संस्था ने पिछले वर्ष भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था।
