मंगलौर में बारिश के कारण मकान ध्वस्त

रुड़की। मंगलौर। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। नगर के एक मोहल्ले में एक मकान बारिश में भरभरा कर गिर पड़ा। जिसमें रखा सभी सामान खराब हो गया। लगातार हो रही बारिश ने लोगों के सामने कई परेशानियां खड़ी कर दी हैं। एक ओर जहां प्रतिदिन मजदूरी करने वाले परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हुआ है वहीं दूसरी ओर कच्चे व पुराने मकानों में रहने वाले लोगों के सामने भी बड़ा संकट है। इसके अलावा नगर के विभिन्न हिस्सों में भारी स्तर पर जलभराव भी समस्या बनी है। नगर के मोहल्ला लालबाड़ा निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र सददीक अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी के यहां गए हुए थे। तेज बारिश में उनका मकान भरभरा कर गिर पड़ा। जिसमें सभी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उस समय दंपति मकान मेंं नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *