नदी में फंसे तीन लोग निकाले
रुड़की। बुग्गावाला के तेलपुरा गांव स्थित बरसाती नदी में तीन लोग पालतू मवेशियों सहित नदी में आई बाढ़ के बीच फंस गए। जिन्हें बुग्गावाला पुलिस की रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जानकारी के मुताबिक तेलपुरा निवासी मेघपाल पुत्र दलपत, अनुज पुत्र सुरेश पाल, राहुल पुत्र पूरणसिंह रोजाना की तरह अपनी भेड़ बकरियों और अन्य मवेशियों को घास चराने के लिए जंगल में ले गए थे। घर वापस लौटते हुए जैसे ही वह नदी पार कर रहे थे अचानक नदी में तेज पानी आ जाने के कारण वह नदी के तेज बहाव में फंस गए। सूचना बुग्गावाला पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष मनोज शर्मा आपदा मित्र, फायर सर्विस, तहसील प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से नदी के तेज बहाव से पशु पालकों सहित मवेशियों को को सुरक्षित बाहर निकाल कर घर भेज दिया। पुलिस
