मणिपुर की घटना शर्मनाक, दरिंदों को मिले फांसी की सजा: प्राची
हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने मणिपुर की घटना को शर्मनाक बताया है। शुक्रवार को डामकोठी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि घटना में शामिल दरिंदों को फांसी की सजा दी जाए। ताकि देश में ऐसी घटना दोबारा न हो सके और देश के अंदर दूसरे दरिंदों को सबक मिले। शुक्रवार को हरिद्वार पहुंची साध्वी प्राची ने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में एक समुदाय विशेष की आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है। राज्य निर्माण के समय एक समुदाय की संख्या काफी कम थी। लेकिन राज्य निर्माण के बाद आबादी बड़ी तेजी से बढ़ गई है। मांग करते हुए कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में समुदाय विशेष का सत्यापन और जांच कराएं। जो विशेष समुदाय के लोग उत्तराखंड में अवैध तरीके से रह रहे है। उन पर कार्रवाई की जाए। वहीं सीमा हैदर प्रकरण में बोलते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि भाभी तो अच्छी है। लेकिन उसके पीछे क्या है। वह सीमा हैदर का स्वभाव बता रहा है। प्यार में शातिर होना यह एक षड्यंत्र हो सकता है। ऐसे लोगों की कड़ी जांच होनी चाहिए।