स्मैक तस्करी के फरार आरोपी को पकड़ा

हरिद्वार। स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसएसआई संतोष सेमवाल ने जानकारी दी कि पिछले साल अक्तूबर में रजत निवासी सूखी नदी खड़खड़ी को 3.75 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था जबकि उसका साथी निशु शर्मा निवासी भीमगोड़ा भी 4.11 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था। तस्करी के नेटवर्क में सुलेमान निवासी गांव बोढ़ाहेड़ी पथरी का नाम भी सामने आया था, रविवार को आरोपी को सब्जी मंडी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *