सेल्फ मैनेजमेंट कला सीखना जरूरी
रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा और मुख्य वक्ता नरेश जखमोला ने दो दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन किया। जखमोला ने कहा कि जीवन में शिक्षा या अन्य क्षेत्र में सेल्फ मैनेजमेंट की कला सीखना आवश्यक है। संचालन सौरभ कोहली ने किया। इस दौरान डॉ. अनुज शर्मा, डॉ विकास गुप्ता, डॉ. रवींद्र विश्वकर्मा, संदीप त्यागी, दीपक शर्मा, जितेंद्र, सूर्य प्रताप, मोहित, तनिष्का आदि मौजूद रहे।
