गौकशी में 40 किलो मांस बरामद, तीनों आरोपी हुए फरार
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गौकशी का भंड़ाफोड़ करते हुए गांव सलेमपुर में छापामारी कर 40 किलो मांस बरामद किया है। हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दादूपुर गांव में एक घर में प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। मौके से करीब 40 किलो मांस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि एक महिला समेत तीन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। फरार हुए आरोपी रेशमा, मोईन, रईस की तलाश की जा रही है।
