भारत स्वाभिमान न्यास ने मनाया स्थापना दिवस
बागेश्वर
बागेश्वर में पतंजलि ट्रस्ट के 28 वर्ष पूरे हो गए हैं। पांच जनवरी को भारत स्वाभिमान न्यास का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों के लिए पांच संगठनों की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्णय लिया कि नरेंद्रा प्लेस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में गणेश कांडपाल, दीप जोशी, नीलम रावत, प्रताप सिंह, हयात सिंह, राजेश रौतेला, अश्वनी कुमार साह आदि उपस्थित थे।
