परीक्षा केंद्रों में लगी रहेगी धारा 144
बागेश्वर।आठ जनवरी को आयोजित होने वाली राजस्व उप निरीक्षक की लिखित परीक्षा के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइका,राबाइंका,कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाडा, महर्षि विद्या मंदिर बिलौना, सरस्वती शिशु मंदिर व विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू रहेगी। यह जानकारी उपजिलाधिकारी हरगिरी ने देते हुए कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
