बाणगंगा नदी के पानी की जांच के लिए भरा सैंपल
रुड़की। तहसील क्षेत्र से होकर बह रही बाणगंगा नदी शुक्रताल तीर्थ तक पहुंच रही है। इसे लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थान पर निरीक्षण किया। टीम ने तीन अलग-अलग स्थान से पानी का सैंपल भी जांच के लिए लिया है। 14 सितंबर को एनजीटी ( राष्ट्रीय हरित अधिकरण) की टीम भी क्षेत्र का निरीक्षण करेगी। लक्सर तहसील क्षेत्र से होकर बाणगंगा नदी बह रही है जो, शुक्रताल तीर्थ तक पहुंच रही है। इसके पानी को प्रदूषित बताया जा रहा है। इसे लेकर ही पिछले दिनों केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जिलाधिकारी हरिद्वार व जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के साथ इसका निरीक्षण किया था। पानी की गुणवत्ता भी देखी गई थी। इसे लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तराखंड के डॉ. अजीत सिंह, डॉ. शाहिदा और राहुल नेगी ने उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के इन्द्रीशपुर, पोडोवाली व लक्सर के हडवाहा नाले से पानी का सैंपल लिया है।
