आर्य बनें भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री
पिथौरागढ़
पांखू निवासी दिनेश आर्य को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश स्तर पर स्थान मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर अपनी राजनीति की शुरूआत करने वाले आर्य को पूर्व में दो बार जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित मोर्चा व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के तौर पर मिले दायित्व का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। आर्य ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व का आभार जताया है।