मुनस्यारी ब्यॉज ने सफाई अभियान चलाया
पिथौरागढ़
नगर को स्वच्छ बनाने के लिए मुनस्यारी ब्यॉज के युवा आगे आए हैं। रविवार को हिमांशु सिह और विनोद पांगती के नेतृत्व में संगठन के 100 से अधिक लोगों ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजार, अस्पताल मार्ग, जीआईसी मार्ग, बस स्टेशन आदि क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करते हुए अपने आसपास सफाई रखने को कहा।
