कारगिल में सेना ने दिखाया था अदम्य साहस
रुड़की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से कारगिल शहीदों को याद किया गया। नीमा देवी काला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रिटायर्ड मेजर करन सिंह ने कहा कि 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के जाबांजों ने जो साहस और शौर्य दिखाया वह बेहद उच्च स्तर का था। कारगिल की पहाड़ियों की चोटी पर बैठे दुश्मन को जवानों ने वीरता के साथ खदेड़ा। उत्तराखंड के जवानों ने भी इसमें अदम्य वीरता का परिचय दिया। प्रदेश के 75 वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
