भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने दो पदाधिकारियों पर साधा निशाना

रुड़की। बेलड़ा मामले में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगजीवन राम ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हरिद्वार और रुड़की के दो पदाधिकारियों पर निशाना साधा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि अभी इस्तीफा स्वीकार करने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे कनखल निवासी जगजीवन राम की बेलड़ा गांव में ससुराल है। बताया कि उन्होंने 22 जुलाई को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को व्हाट्सऐप से इस्तीफा दे दिया था। व्यक्तिगत तौर भी वह प्रदेश अध्यक्ष से मिले हैं। उनका कहना है कि बेलड़ा मामले में पुलिस तुरंत मुकदमा दर्ज कर लेती तो विवाद यहां तक नहीं पहुंचता। उनके खिलाफ भी मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था जबकि घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराने तक में उनका सहयोग रहा। कहा कि पुलिस की चोट तो बताई जा रही लेकिन समाज के लोगों के साथ जो हुआ वह नहीं बताया जा रहा। वह समाज की लड़ाई लड़ेंगे। संगठन ने उनका कोई साथ नहीं दिया। वह सामाजिक संगठनों के महासंघ के बैनर तले लड़ाई लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *