कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी
रुड़की। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित हेरिटेज टूर ट्रेनिंग गाइड में छात्र-छात्राओं को विरासत एवं पर्यटन से सम्बंधित जानकारी देने के लिए कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को रुड़की कैंट का भ्रमण करवाया गया। कारगिल युद्ध के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि देने और कारगिल विजय दिवस मनाने के लिए सेना ने रुड़की कैंट में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया। हेरिटेज टूर ट्रेनिंग गाइड के छात्र-छात्राओं की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई। सोसाइटी की सचिव सीमा शर्मा ने बताया कि पर्यटन विभाग की हेरिटेज टूर ट्रेनिंग गाइड की अगली ट्रेनिंग कोटद्वार में 10 अगस्त से शुरू होगी।
