बेलड़ा मामले में सभी मांग माने जाने का दावा
रुड़की। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल ने दावा किया कि प्रशासन ने बेलड़ा मामले में उनकी मांगें मान ली है। सभी मुकदमे वापस कर जल्द ही न्यायिक हिरासत में जेल में गए लोग रिहा हो जाएंगे। सिविल लाइंस में उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि 27जुलाई को महा पंचायत का ऐलान किया गया था लेकिन प्रशासन से वार्ता के बाद इसे टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर महा पंचायत होती तो इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते। उन्होंने बेलड़ा प्रकरण में गिरफ्तारी के डर कर बाहर रह रहे लोगों से वापस अपने घर लौटने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि न्यायिक हिरासत में जेल गए लोग जल्द रिहा होंगे। उन्होंने कहा कि महा पंचायत भले ही टाल दी है लेकिन लोगों के ऊपर जो बर्बरता पुलिस ने की, उसकी लड़ाई जारी रहेगी।
