लिब्बरहेड़ी विवाद में क्रास मुकदमा दर्ज
रुड़की।लिब्बरहेड़ी में ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर विवाद के चलते दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। लिब्बरहेड़ी निवासी दो पक्षों में ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन जोड़े जाने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें दोनों और से लाठी-डंडे चले थे। संघर्ष के दौरान दोनों ओर के चार लोग घायल भी हुए। एक पक्ष की ओर से नितिन राठी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में बिजली तार बदलने का काम चल रहा था। इसके लिए अधिकारियों को सूचित किया गया था। उन्होंने ही ट्रांसफार्मर में कनेक्शन जोड़कर एक क्षेत्र की बिजली शुरू की गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने बिजली की आपूर्ति पर विरोध जताया और मारपीट पर उतारू हो गए। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
