युवक पर पोक्सो में मुकदमा दर्ज

रुड़की

पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ नाबालिग से मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास और पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत कलियर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी घर से बाहर दूध लेने गई थी। घर पर उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर युवक मारपीट कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया तहरीर पर आरोपी सावेज के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास करने और पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *