मोदी सरकार के दो भाई बेरोजगारी और महंगाई

नई दिल्ली

कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र निशाना साधकर दावा किया कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, लेकिन मोदी सरकार पूरी तरह मौन है। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दावा किया कि बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार के दो भाई हैं। कांग्रेस ने चार सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली से पहले, सोमवार को देश के 22 शहरों में प्रेसवार्ता आयोजित की।
वल्लभ ने कहा, मोदी सरकार के दो भाई बेरोजगारी और महंगाई हैं। लोग बेतहाशा महंगाई से परेशान है। 20 से 24 वर्ष आयुवर्ग के 42 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं। मोदी सरकार मौन है। उनका कहना है, ‘‘सीएमआईई (सेंटर फॉर मानिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनोमी) के आंकड़ों के अनुसार, बेरोजगारी दर 8 प्रतिशत बनी हुई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर शहरी क्षेत्रों से भी अधिक है। मगर मोदी सरकार को इन सबसे कहां फर्क पड़ता है ? मोदी सरकार ‘बांटो और राज करो’ तथा ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग में लगी हुई है।’
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘‘महंगाई पर हल्ला बोल रैलीष् का पोस्टर और मिस कॉल नंबर 9625777907 भी जारी किया। इससे पहले राहुल गांधी लगातार सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरते रहे हैं। राहुल ने 11 अगस्त को ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोजगारी नहीं दिखती? अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी। जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *