सोमेश्वर पुलिस ने छात्र छात्राओं को किया जागरुक
अल्मोड़ा
पुलिस ने हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों, संकेतों व चिन्हों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे बालिग होने तक वाहन न चलाएं। उत्तराखंड पुलिस एप, महिला सुरक्षा कवच, गौरा शक्ति एप के बारे में भी जानकारी दी। एसओ विजय सिंह नेगी ने बताया कि अभियान के दौरान महिला सुरक्षा संबंधी कानून, साइबर अपराध, बाल अपराध, साइबर अपराध से संबंधित टॉल फ्री नंबर 1930 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
