सोमेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात जीत पर मनाया जश्न

अल्मोड़ा।

भाजपा मंडल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुजरात चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर देवेंद्र जोशी के प्रतिष्ठान में बैठक की। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की गुजरात और केंद्र सरकार के जनहित के कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। यहां मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, महामंत्री चंदन बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राम दत जोशी, विनोद पांडेय, प्रमोद कुमार, दलीप रौतेला, गोविंद सिंह, अमर सिंह, दीवान राम, लाल सिंह बजेठा, पंकज बजेली, योगेश कांडपाल, गिरीश कांडपाल, दलीप सिंह राणा, दीप कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *