भाजपाइयों ने जताया शोक

बागेश्वर। बागेश्वर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। इधर भाजपा ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन का समाचार सुनते ही भाजपाइयों ने शोक सभा की। भाजपा गरुड़ कार्यालय में आयोजित शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने शोक सभा करके मृत आत्मा को शांति प्रदान की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह बल्दिया, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, हरीश रावत, जगदीश चंद्र, गोपाल किरमोलिया, हरीश रावत, कै. रमेश जोशी, रमेश कैड़ा, चंदू थायत, दयाल काला आदि उपस्थित थे। इधर उनके निधन पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया,जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला महामंत्री संजय परिहार, भाजपा चमोली जिला प्रभारी कुंदन परिहार, खड़क सिंह टंगणियां, रतन रामानी, प्रकाश साह, डॉ. राजेंद्र परिहार, खड़क दफौटी आदि ने शोक व्यक्त किया है। उधर कपकोट, कांडा, काफलीगैर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा व्यक्त करके मृतात्मा को शांति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *