रक्तदान शिविर आयोजित किया
नैनीताल। नैंसी नर्सिंग कॉलेज ज्योलीकोट में बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यहां सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल हल्द्वानी में बीमार और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रक्त इकट्ठा किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक व कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक आईपी सिंह, निदेशक संजय सिंह, हंसा शाही, अंजना नाथ, डॉ. सीएस हयांकी, अंजलि सिंह, गिरीश मोनी, मनीषा, बी भगत आदि मौजूद रहे।
