व्यापारियों ने की निरीक्षण व सैंपलिंग के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों को साथ रखने की मांग
हरिद्वार
शहर व्यापार मंडल के संयोजन में आर्यनगर चौक पर हुई व्यापारियों की सामूहिक बैठक में प्रशासन से निरीक्षण व सैंपलिंग के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ रखने की मांग की गयी। जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, जिला महामंत्री संजीव नैयर, शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि व्यापारी हमेशा ही शासन प्रशासन का सहयोग करते आए हैं। आगे भी प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जाएगा। लेकिन आम व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अधिकारियों को व्यापारियों के प्रतिष्ठान का निरीक्षण या सैंपलिंग करने के दौरान व्यापर मंडल के पदाधिकारियों को साथ रखना चाहिए। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष संजय गोयल, प्रदेश सचिव विजय शर्मा, जिला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री राजन मेहता, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, प्रदीप कालरा, राजीव पराशर, विपिन शर्मा, डा.संदीप कपूर, मृदुल कौशिक, अमर कुमार, रवि धींगरा, प्रवीण कुमार, राकेश मल्होत्रा, नारायण आहूजा, विपिन शर्मा, नितिन मंगल, मनोज मंगल, सोम प्रकाश, सुभाष अग्रवाल, अमित अरोड़ा, हर्ष वर्मा, कमल अरोड़ा, सुमित अग्रवाल, डा.पवन सिंह, ओम प्रकाश विरमानी, संजय वर्मा, संदीप पाहवा, मुकेश सैनी, सुमित दरगन, तुषार गाबा, तरुण भाटिया, हेमंत रावल, अनूप जिंदल, गौरव गोयल, अनिरुद्ध मिश्र, मगन बंसल, राजीव बाटला, शेखर सतीजा, अनिल अरोड़ा, प्रेमपाल अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, दीपक गुप्ता, सतीश भाटिया, अश्वनी गोयल, संजय गोयल, राजेश मेहता,मनोज मित्तल, पौरुष गोयल, दिनेश गोयल, राजेश ठाकुर, अनुज गोयल, सुमित पटपटिया, सचिन अरोड़ा, सुशील विरमानी, तेज प्रकाश लांबा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।