विवेकानंद जयंती पर डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद की 159 वीं जयंती पर विभिन्न संगठन के लोगों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े जुगल किशोर पाण्डे की पहल पर डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा स्वामी विवेकानंद की तरह डॉ. कच्चाहारी ने भी अपना जीवन आध्यात्य, धर्म को समर्पित किया है। कहा शिकागो में 18 घंटे तक लगातार भाषण देकर विवेकानंद ने आध्यात्म शक्ति का परिचय दिया था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा उनका व डॉ. कच्चाहारी का जीवन हम सभी को प्रेरित करता है। इस मौके पर जुगल किशोर पांडे, टीआरसी प्रबंधक दिनेश गुरुरानी, युवा कवि ललित शौर्य, मोहन चंद्र पाठक सहित कई लोग शामिल रहे।
