भाकियू तोमर ने कोतवाली किया धरना प्रदर्शन

रुडकी। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने मंगलौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए धरना प्रदर्शन किया। कई दौर की बातचीत के बाद भी बात नहीं बनी तो कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे को जाम करने का प्रयास किया। बाद में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मौके पर पहुंचकर एक ज्ञापन पुलिस को दिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता रुड़की की ओर रवाना हो गए। कुछ देर में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बालियान मौके पर पहुंचे। डीजीपी तथा एसएसपी को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र इंस्पेक्टर मंगलौर को सौंपा गया। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता अपने वाहनों को लेकर रुड़की की ओर रवाना हो गए। धरना प्रदर्शन करने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष विकेश बालियान, अजय त्यागी, अजब सिंह, पंजाब सिंह, इरशाद रांई, आदिल खान, राव मुनव्वर, सलीम मलिक, मोहसिन, महिला नेत्री विजया लक्ष्मी, ताहिर हुसैन आदि किसान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *