स्वच्छता मुहिम बन गया जन आंदोलन

रुडकी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया। बिशंभर सहाय इंस्टीट्यूट ने नगर पंचायत रामपुर के साथ कार्यक्रम किया। संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो स्वच्छता की मुहिम शुरू की थी आज वह जन आंदोलन बन चुका है। हर भारतीय इसमें प्रतिभाग कर रहा है। संस्थान के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। वह अपने घर में तो सफाई का ध्यान रख ही रहे हैं। साथ ही आस-पड़ोस और मोहल्लों की सड़कों की भी साफ सफाई कर रहे हैं। निदेशक गौरव भूषण ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश को हरा भरा और स्वच्छ रखें। अधिशासी अधिकारी अंकित राणा ने कहा कि नगर पंचायत रामपुर हमेशा इसी प्रयास में रहता कि निकाय क्षेत्र साफ-सुथरा और स्वच्छ रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी जॉनी पाल, फिरोज ,सादिक, विजय ,अजय कुमारी रेणु, पूजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *