राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाबः बलबीर
देहरादून
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सेनि कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में संचालित की जा रही भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से जनसैलाब उमड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों की बेशुमार भीड़ से यात्रा ऐतिहासिक सफलता की ओर अग्रसर होती हुई सन 2024 में देश में सत्ता परिवर्तन का संकेत दे रही है। इस अवसर पर सेनि कैप्टन बलबीर सिंह रावत का कहना है कि कांग्रेस पार्टी का वफादार सिपाही होने के नाते आरंभ से ही उनका सार्थक दृष्टिकोण भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की ओर है। उन्होंने कहा कि वह हर रोज यात्रा की गतिविधियों पर नजर रखते आ रहे है और आज की अगर बात करें तो कैराना ( सांवली) में लाखों लोगों की भीड़ की यात्रा में उपस्थिति वर्तमान केंद्र सरकार की नाकामी और जनविरोधी नीतियों का प्रतिफल है। उन्हांेने कहा कि वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के लिए अत्यंत हर्ष और खुशी का विषय है कि जम्मू एंड कश्मीर में गुलाम नबी आजाद जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी बनाई थी उस पार्टी को छोड़कर जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम ताराचंद सहित 19 वरिष्ठ नेता वापस घर लौट कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
