क्षय रोग उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर क्षय रोग उन्मूलन जागरूकता सबंधी जानकारी दी गई। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. नंदलाल शुक्ला, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. अभिलाषा गुप्ता ने क्षय रोग के कारणों एवं दुष्प्रभावों, बचाव समेत बेहतर उपचार आदि की जानकारी दी l छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया l इस दौरान चिकित्सकों ने छात्र- छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेदिक दवा वितरित की। अध्यक्षता प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव और संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूपा यादव ने किया।
