कांग्रेसियों ने महंगाई और रोजगार के मुददे पर सरकार को घेरा

रुड़की

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। कांग्रेसियों ने महंगाई और रोजगार के मुददे पर भाजपा सरकार को घेरा। आदर्श नगर में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं पर जिस तरह से सरकार दबाव बनाने का काम कर रही है वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियां जिस तरह से काम कर रही हैं उससे सरकार की नैतिकता का पता चलता है। पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार केवल बयानबाजी कर रही है। जिस मुददे पर संसद में बहस होनी चाहिए, उस पर सरकार बहस कराने से बचने के लिए दूसरे मुददे उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *