तोक खिरद्वारी में हुआ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन  

चम्पावत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के तहत पूर्णागिरि तहसील के तोक खिरद्वारी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला जज कहकशा खान एवं एडवोकेट भास्कर मुरारी ने लोगों की समस्याएं सुनी। स्थानीय लोगों ने जज के सम्मुख बिजली,‌ पानी, सड़क, स्वास्थ्य जैसी गंभीर समस्याएं रखी।‌जिनका जिला जज ने शीघ्र निवारण किए जाने का आश्वासन दिया। यहां विद्युत , जल संस्थान, स्वजल परियोजना, सेवायोजन विभाग, कौशल विकास, लोक निर्माण विभाग , वन विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण, आयुर्वेदिक विभाग पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, आयुष्मान विभाग, उरेडा और खाद्य पूर्ति विभाग ने स्टॉल लगाकर विभाग से संबंधित जानकारी मुहैया कराई। यहां सीजेएम अरुण बोहरा, सीनियर डिवीजन सिविल जज हेमंत राणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला, एसडीम सौरव असवाल, एडवोकेट एल डी गहतोड़ी, तहसीलदार जगदीश गिरी, नवीन बिष्ट, पवन जोशी, समीर चौधरी, दिनेश भट्ट, रमेश गौतम, पीएलवी अजय गुरुरानी, अर्जुन सिंह, इजहार अली ,सोनी, पूजा, बबीता, दीपा, किरन, राजेंद्र आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *