किशोरी के अपहरण में महिला नामजद
रुड़की
सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव से पिछले हफ्ते एक किशोरी लापता हो गई थी। पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। वादी ने पुलिस से मिलकर आरोप लगाया कि चंडीगढ़ में रहने वाले मुस्तकीम की पत्नी फरमानी उसकी बेटी का अपहरण कर ले गई है और अपने घर पर रखा हुआ है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि अपहरण के मुकदमे में आरोपी महिला का नामजद कर लिया गया है।
