अपीलीय अधिकारी की तैनाती की मांग
चम्पावत
बाबा आदित्यदास उर्फ ललित प्रसाद पांडेय ने चम्पावत के स्वजल कार्यालय में अपीलीय अधिकारी की तैनाती की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया है। बाबा आदित्य दास का कहना है कि स्वजल में आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर मिल नहीं पाती है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्वजल विभाग के तहत जिले में प्रथम अपीलीय अधिकारी की तैनाती करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने आरटीआई में मांगी जाने वाली सूचना हिन्दी में देने को कहा है।
