अनियंत्रित कार ने युवती को मारी टक्कर

हल्द्वानी।

पीलीकोठी चौराहे के पास अनियंत्रित कार ने युवती को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जजफार्म निवासी दीपा आर्या का कहना है उसकी बहन चंद्रा आर्या पीलीकोठी चौराहे के पास पैदल जा रही थी। सफेद रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से बहन के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। बहन ने पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *