सट्टा पर्ची के साथ एक दबोचा
हल्द्वानी
वनभूलपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा पर्ची और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात टीम रेलवे बाजार क्षेत्र में गश्त पर थी। जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी में जुटा है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी हरीश चंद्र सुयाल निवासी बरेली रोड को दबोच लिया। आरोपी से सट्टे संबंधी सामग्री और 1050 रुपये बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
