गुरुकुल के ब्रह्मचारियों और शिक्षकों ने हिमालय की रक्षा का संकल्प लिया

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग हरिद्वार में प्रार्थना स्थल पर ‘हिमालय बचाओ अभियान के अन्तर्गत गुरुकुल के ब्रह्मचारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने हिमालय की रक्षा का संकल्प लिया। गुरुकुल के प्रधानाचार्य डॉ. बिजेंद्र शास्त्री ने ब्रह्मचारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को हिमालय रक्षा की शपथ दिलाई। गुरुकुल के ब्रह्मचारी ऋषि गौतम एवं ब्रह्मचारी नितयजीत ढिल्लों ने अपने विचारों से हिमालय की महिमा का वर्णन किया। ब्रह्मचारियों ने पर्यावरण, जलवायु एवं धरातलीय रक्षण का आधार पर्वत राज हिमालय को बताया। गुरुकुल के प्रधानाचार्य डॉ. बिजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हिमालय जहां भौगोलिक रूप में हमारी रक्षा करता है, वहीं हमारे जीवन का मूल आधार एवं प्रकृति का साक्षात रमणीय रूप, हिमालय ही है। आज हमें पर्यवरण संतुलन और संरक्षण के लिए हिमालय की रक्षा के संकल्प को धारण करना होगा। हिमालय क्षेत्र को आपदाओं से बचाने के लिए हमें हिमालय की विविधताओं को समझकर ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय के अशोक आर्य, डॉ. योगेश शास्त्री, डॉ. हुकमचन्द, अश्विनी कुमार आदि शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *