बहन के घर जा रहे युवक का फोन छीना, केस दर्ज

हरिद्वार। भारापुर भौरी गांव से अपनी बहन के घर कास्मपुर पैदल जा रहे एक युवक से तीन लोगों ने मोबाइल फोन छीन लिया। पीछा करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर जंगल के रास्ते से भाग निकले। इरफान पुत्र लियाकत निवासी भारापुर भौरी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपनी बहन के यहां कास्मपुर जा रहा था। जैसे ही वह मरगुबपुर सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात व्यक्तियों ने डरा धमका कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर जंगल के रास्ते भाग निकले। इंस्पेक्टर रविंद्र शाह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *